Saturday, January 8, 2011

अंतिम तिथि के बाद भी पदम अवार्ड के लिए नामांकन

जाने-माने आरटीआइ कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने सूचना के अधिकार एक्ट, 2005 के तहत गृह मंत्रालय से प्रतिष्ठित पुरस्कार पदम श्री अवार्ड के बारे में कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इस बारे में मंत्रालय की ओर से कुछ बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई है। सुभाष अग्रवाल ने जानना चाहा कि पदम पुरस्कार 2011 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख क्या थी, इसके जवाब में बताया कि इस अवार्ड के नामांकन के लिए अंतिम 20 नवंबर, 2010 थी। दूसरे सवाल में जानना चाहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार के आर नारायणन कमेटी द्वारा तय अंतिम तारीख के बाद भी नामांकन दाखिल किए गए, जवाब था कि के आर नारायणन समिति ने सुझाव दिया था कि हर वर्ष एक अक्तूबर तक पदम अवार्ड के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। सवाल, क्या नारायणन कमेटी ने नामांकन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि में परिवर्तन के लिए सहमति दी थी, मंत्रालय का जवाब था, नहीं यद्यपि कमेटी ने ऐसा परिवर्तन का सुझाव नहीं दिया, लेकिन आधिकारिक स्तर पर निर्णय लेते हुए ऐसा किया गया। सवाल, क्या अंतिम तिथि में परिवर्तन का निर्णय नारायणन की रिपोर्ट की सौंपने के बाद लिया गया। जवाब में कहा गया कि आधिकारिक स्तर पर यह तय गया कि अवार्ड के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 नवंबर रखी जाए। इस संबंध तीन पेजों का दस्तावेज भी है। अग्रवाल ने अवार्ड के नामांकन के लिए बनाई गई सर्च कमेटी के सदस्यों के नाम भी जानने चाहे लेकिन मंत्रालय ने नाम बताने से यह कहकर इंकार दिया कि चूंकि अवार्ड के नामांकन की प्रक्रिया जारी है इसलिए सदस्यों के नाम नहीं बताए जा सकते। सर्च कमेटी ने अवार्ड के लिए जिन लोगों के नामों को तय किया है, वह बताए जाएं। इनके नाम बताने को मंत्रालय ने हामी भरी।

No comments:

Post a Comment